
रफ्तार के दीवानों के लिए यामाहा ने पेश किया MT-15 मॉन्स्टर एनर्जी बाइक का मोटोजीपी संस्करण
Zee News
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह बाइक मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी संस्करण 155 सीसी, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4 वाल्व इंजन के साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है.
नई दिल्लीः इंडिया यामाहा मोटर ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी बाइक एमटी-15 मॉन्स्टर एनर्जी के मोटोजीपी संस्करण की पेशकश की है, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह बाइक मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी संस्करण 155 सीसी, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4 वाल्व इंजन के साथ छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है. बयान के मुताबिक बाइक का इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.5 पीएस की शक्ति और 8,500 आरपीएम पर 13.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. बाइक का माइलेज 40 km/ लीटर रहने की सम्भावना है. यह बाइक 12 सेकंड में 100 KM/ h की रफ़्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 130km/ ऑवर है. इस बाइक में टैंक कफन, ईंधन टैंक और साइड पैनल पर यामाहा मोटोजीपी ब्रांडिंग मिलती है, जो इसकी रेसिंग पृष्ठभूमि को दर्शाता है. बाइक के अन्य फीचर्स बाइक का कर्व वेट 138 किग्रा है और इसमें आगे और पीछे दोनों रेडियल ट्यूबलेस टायर लगा है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रीयर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है. इसके फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है. वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है- सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS फीचर दिया है- वहीं, इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें तो MT-15 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया गया है. वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सेटअप दिया गया है. बाइक में 10 लीटर का टैंक दिया गया है. बाइक डार्क मैट ब्लू, मेटैलिक ब्लैक, मोटोजीपी एडिशन और आइस फ्लू- वर्मिलियन कुल चार रंगों में आती है. बाइक का डिजायन खास तौर से नौजवान पीढ़ी और रफ्तार के दीवानोें को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








