
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत 5 पर असम में केस दर्ज, CM हिमंत ने बताया अश्लीलता के खिलाफ एक्शन
AajTak
असम पुलिस ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने' के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.
असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने' के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
NHRC ने भी लिया संज्ञान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है. सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं. उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.
कमेंट के लिए रणवीर ने मांगी माफी

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










