
रंगीन मिजाज बीईओ की करतूत, आरती बताकर स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो
Zee News
शिक्षा अधिकारी खेमेश्वर पाणिग्राही ने आरती बता कर एजुकेशन स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दिया. जैसे ही उस ग्रुप के सदस्यों ने वह वीडियो देखा तो सबसे होश उड़ गए.
हेमंत संचेती/नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शिक्षा अधिकारी स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेज कर सुर्खियों में बने हुए हैं. शिक्षा अधिकारी खेमेश्वर पाणिग्राही ने आरती बता कर एजुकेशन स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दिया. जैसे ही उस ग्रुप के सदस्यों ने वह वीडियो देखा तो सबसे होश उड़ गए. हालांकि आपत्ति जताने पर बीईओ ने वह वीडियो तुरंत डीलीट भी कर दिया. लेकिल उनकी इस गलती ने उन्हें दिक्कतों में डाल दिया है.
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने कहा नारायणपुर के बीईओ एक उच्च पद पर हैं और अपने पद की गरिमा को धूमिल किया है. वह शिक्षा विभाग के एजुकेशन स्कूल ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल रहे हैं. जो एक शर्मनाक हरकत है, उस ग्रुप में शिक्षक-शिक्षिका जुड़े हैं. साथ ही उन्होंने बीईओ को पद से हटाने की बात कही है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










