
यौन शोषण के मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
ABP News
UP News: एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट के निर्देश के बाद झूंसी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में पोक्सो कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 5/6 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा किया है. बताया जा रहा है कि स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो कथित नाबालिग पीड़ितों की ओर से यौन शोषण के आरोप लगाते हुए झूंसी थाने में तहरीर दी थी. आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई.
इस पर 28 जनवरी को आवेदक की ओर से धारा 173 (4) के तहत जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने 21 फरवरी को अर्जी स्वीकार करते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. एडीजे पोक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया के निर्देश के बाद झूंसी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा1. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 -351(3)2. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -53. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -64. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -35. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -4(2)6. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -167. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 -17
'चूक तो बहुत बड़ी हो गई है...', UGC के मुद्दे पर BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












