
योगी के ‘चुनावी बजट’ में एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट के जाल पर फोकस, अयोध्या के लिए 140 करोड़
AajTak
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को अपना पेपरलेस बजट पेश किया. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले योगी सरकार का ये अंतिम पूर्ण बजट था. एक्सप्रेस-वे से लेकर एयरपोर्ट के जाल, किसानों पर हुई मेहरबानी तक इस बजट में काफी कुछ खास रहा.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को अपने आम बजट को पेश किया. अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के इस कार्यकाल का ये अंतिम पूर्ण बजट है. योगी सरकार ने इस बजट को पूरी तरह से पेपरलेस पेश किया है, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी विधानसभा में एप्पल के कंप्यूटर से बजट पेश करते हुए नज़र आए. यूपी सरकार का ये बजट प्रदेश के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है. इस बार का बजट कुल 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का है. कृषि कानून पर मचे बवाल से इतर यूपी सरकार ने किसानों को खेती के लिए मुफ्त पानी देने, सस्ता लोन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है. किसानों को सस्ता लोन देने के लिए 400 करोड़, खेती के लिए मुफ्त पानी देने के लिए 600 करोड़ का आवंटन हुआ है. एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और एयरपोर्ट का जाल यूपी सरकार ने इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने का काम किया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस बार एक्सप्रेस-वे, मेट्रो प्रोजेक्ट, हाइवे और एयरपोर्ट पर जोर दिया गया है. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए राशि आवंटित की. प्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में मेट्रो प्रोजेक्ट का ऐलान किया. कानपुर मेट्रो के लिए करीब 600 करोड़ रुपये, वाराणसी-गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा यूपी सरकार ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 1326 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है. यूपी सरकार ने अयोध्या, जेवर एयरपोर्ट के लिए राशि का ऐलान किया है. इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के पास ही इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने की भी बात कही है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद व श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग पूर्ण हो गया है तथा चित्रकूट तथा सोनभद्र एयरपोर्ट मार्च, 2021 तक पूर्ण होंगे.
आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







