
योगी का फैन हुआ सपा समर्थक, कर दी शिवपाल के गढ़ में 'बुलडोजर' चलवाने की मांग
AajTak
यूपी चुनावों में सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर अवतार इतना हिट हो गया है कि सपा समर्थक भी अब उनके पाले में आ रहे हैं. सपा समर्थक ने सदर विधायक को बुलडोजर का गिफ्ट पैक देकर शिवपाल यादव के गढ़ इटावा में बुलडोजर चलाने की मांग की है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Elections 2022) में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद प्रदेश में जश्न का माहौल है. काशी से लेकर अयोध्या तक बीजेपी कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने में लगे हुए हैं. इन चुनावों में सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर बाबा का अवतार लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब समाजवादी पार्टी के समर्थक ने शिवपाल यादव के गढ़ इटावा में बुलडोजर चलाने की मांग की है.
सपा समर्थक ने सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सरिता भदौरिया को बुलडोजर का गिफ्ट पैक दिया है. विधायक के स्वागत में बुलडोजर का गिफ्ट देने के बाद इटावा में भी बुलडोजर चलाने की मांग की गई है.
अब गुंडागर्दी और अवैध संपत्ति समाप्त करने का वक्त आ गया है
बीजेपी विधायक को बुलडोजर का गिफ्ट पैक देने वाले समाजवादी पार्टी के समर्थक धीरेंद्र राव चौबे का कहना है कि उन्होंने यह इसलिए दिया, क्योंकि इटावा की जनता परेशान है, अब बुलडोजर चलवा कर उनको न्याय दिलवाने का वक्त आ गया है.
चौबे ने कहा, 'बाबा योगी ने बुलडोजर चलवा कर प्रदेश को संदेश दिया कि अब अवैध संपत्ति और गुंडागर्दी पूरी तरह से समाप्त कर देंगे. हिंदुस्तान का हर व्यक्ति चाहता है कि अब गुंडागर्दी न हो, हम भी चाहते हैं उसका समर्थन करते हैं, हम योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति से प्रभावित हुए हैं. इसलिए चाहते हैं कि इटावा में भी बुलडोजर चले और अवैध संपत्ति नष्ट की जाए.
बुलडोजर बन गया अब मिसाल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











