
'योगी आपके दुश्मन आपकी पार्टी में, मुझे क्यों गाली देते हैं', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आए थे. उन्होंने मुझे गालियां दीं. योगी जी मैं आपसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन आपकी ही पार्टी में हैं. बीजेपी में अपने दुश्मनों से लड़ें. आप केजरीवाल को गाली क्यों दे रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं. आप उनसे निपटिए. इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर बीजेपी और पार्टी नेताओं पर निशाना साधा.
केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आए थे. उन्होंने मुझे गालियां दीं. योगी जी मैं आपसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन आपकी ही पार्टी में हैं. बीजेपी में अपने दुश्मनों से लड़ें. आप केजरीवाल को गाली क्यों दे रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं. आपको यूपी के सीएम की कुर्सी से हटाने की पूरी तैयारी चल रही है. आप उनसे निपटिए. इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है.
अमित शाह पर जमकर बरसे केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो गया है. जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. कोई लोगों ने सर्वे किए हैं और जो नतीजें सामने आ रहे हैं. उससे साफ है कि चार जून को इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. इंडिया गठबंधन देश को साफ और स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कल दिल्ली में अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों को पाकिस्तानी कहा. क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी है? क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? क्या गुजरात या गोवा के लोग पाकिस्तानी हैं? गुजरात के 14 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? ये किस तरह की भाषा है. आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है, तो क्या आपको इतना अहंकार हो गया है. में आपको बता दूं कि आप प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं. आपकी सरकार भी चार जून को नहीं बन रही है.
दिल्ली सीएम ने कहा कि चार जून को बीजेपी जा रही है तो अहंकार थोड़ा कम कीजिए. चार जून को इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











