
योगी आदित्यनाथ के कैंपेन से दिल्ली में बीजेपी को फायदा होगा क्या?
AajTak
योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में दस्तक देने के पहले से ही 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा गूंजने लगा है. देखना है योगी आदित्यनाथ का अगला कैंपेन बीजेपी के लिए हरियाणा-महाराष्ट्र जैसे रिजल्ट लाता है, या झारखंड की तरह फिर से हार का मुंह देखना पड़ता है.
बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की दिल्ली चुनाव में भी एंट्री होने जा रही है. प्रयागराज में लगे कुंभ में यूपी के मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है, और अगले दिन यानी 23 जनवरी से वो भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली चुनाव कैंपेन का हिस्सा बन जाएंगे. बताते हैं, दिल्ली में योगी आदित्यनाथ 14 चुनावी रैलियां और सार्वजनिक सभाएं करने वाले हैं.
योगी आदित्यनाथ दिल्ली में ऐसे वक्त चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं जब उनके उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. हाल ही में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में से 7 सीटें योगी आदित्यनाथ बीजेपी की झोली में डाल चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर की अलग अहमियत है, वो उपचुनाव अयोध्या की हार का हिसाब बराबर करने वाला है - मिल्कीपुर में भी दिल्ली की ही तरह 5 फरवरी को ही वोटिंग होने वाली है - और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोर्चा संभालने से पहले ही उनके खास चुनावी स्लोगन ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ फिर से चर्चा में है. योगी आदित्यनाथ ने ये स्लोगन बांग्लादेश के राजनीतिक हालात के प्रसंग में दिया था, और 2024 के आखिर में हुए विधानसभा चुनावों में ये स्लोगन खासा चर्चित रहा. दिलचस्प बात ये है कि दिल्ली चुनाव में योगी आदित्यनाथ का नारा सिर्फ बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के इलाके में ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की एक महिला उम्मीदवार के मुंह से सुनने को मिला है.
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में तो योगी आदित्यनाथ के नये नारे को भी विशेष रूप से श्रेय मिला था, लेकिन उसी दौरान झारखंड चुनाव में ये पूरी तरह फेल रहा - अब दिल्ली में योगी आदित्यनाथ के कैंपेन का क्या असर होने वाला है, फिलहाल बड़ा सवाल यही है.
‘बंटोगे तो कटोगे’ का इम्तिहान अब दिल्ली में
दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में 'बंटेंगे तो कटेंगे' लिखे पोस्टर देखे गये हैं, वैसे ही जैसे महाराष्ट्र और उसके साथ हुए राज्यों की विधानसभा के चुनाव में देखने को मिले थे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








