
ये 2 बड़े कारण... तीन दिन में 8 लाख करोड़ डूबे, US से आने वाली है एक बड़ी खबर
AajTak
एक्सपर्ट्स के मुताबिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली रही है. केवल दिसंबर में अब तक विदेशी निवेशक 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं.
शेयर बाजार (Share Market) संभल नहीं रहा है. बुधवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. पिछले तीन दिनों में निवेशकों की संपत्ति करीब 8 लाख करोड़ रुपये घट गई है. सबसे ज्यादा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखी जा रही है, और सबसे ज्यादा नुकसान भी रिटेल निवेशकों को हुआ है, क्योंकि भारतीय रिटेल निवेशक सबसे ज्यादा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में ही निवेश करते हैं.
दरअसल, बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 275.01 अंक या 0.32% गिरकर 84,391.27 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 81.65 अंक 0.32 फीसदी लुढ़ककर 25,758 के स्तर पर बंद हुआ. इंडिगो, इटरनल और HDFC बैंक के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.
बुधवार को निवेशकों के 1.09 लाख करोड़ रुपये डूबे BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 463.82 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 464.91 लाख करोड़ रुपये रहा था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार को करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये घटा है.
बता दें, निफ्टी 25500 से 26000 अंक के बीच बना हुआ है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में शेयरों में हाहाकार मचा है. लार्जकैप कंपनियों में कम गिरावट हावी है. इसलिए बाजार विश्लेषक अब सुझाव दे रहे हैं कि निवेशक दोबारा अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें, और फिलहाल मिडकैप और स्मॉलकैप में बहुत ज्यादा निवेश से बचें.
गिरावट का पहला कारण
अगर गिरावट का कारण देखें तो एक्सपर्ट्स के मुताबिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली रही है. केवल दिसंबर में अब तक विदेशी निवेशक 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं. मंगलवार को ही विदेशी निवेशकों ने 3,760 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. बुधवार लगातार 10वां दिन है, जब विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से पैसे निकाले हैं.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











