
'ये है 56 इंच का सीना...', सिंधु जल समझौता रोके जाने पर बोले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
AajTak
निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरू जी, जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार पाने के लिए सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया. आज पीएम मोदी ने अन्न-जल बंद कर दिया है. पाकिस्तानी बिना पानी के मर जाएंगे.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इस फैसले के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि पाकिस्तानी पानी के बिना मर जाएंगे और यही है 56 इंच का सीना.
निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरू जी, जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार पाने के लिए सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया. आज पीएम मोदी ने अन्न-जल बंद कर दिया है. पाकिस्तानी बिना पानी के मर जाएंगे. ये है 56 इंच का सीना. हुक्का-पानी, दाना-पानी बंद. हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं. तड़पा-तड़पा कर मारेंगे.
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, इसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले लिए हैं. बुधवार शाम को CCS की मीटिंग हुई. इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया.
इस मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए गए. पहला भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाएगा. यह एक बड़ा कदम है जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी. दूसरा फैसला- पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाएगा. तीसरा फैसला- इंडस वॉटर ट्रीटी को भी रोक दिया है. इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा. चौथा फैसला- भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. पांचवां फैसला- अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








