
'ये हार AAP के अंत की शुरुआत', प्रशांत भूषण का केजरीवाल पर तीखा हमला
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पारदर्शिता, जवाबदेही और वैकल्पिक राजनीति के सिद्धांतों को छोड़ दिया और पार्टी को एक तानाशाही और अपारदर्शी संगठन में बदल दिया.
आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के पूर्व नेता और सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत भूषण ने इस हार को आम आदमी पार्टी के 'अंत की शुरुआत' बताते हुए कहा कि केजरीवाल ने पार्टी को उसकी मूल विचारधारा से भटका दिया और इसे एक 'भ्रष्ट संगठन' बना दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पारदर्शिता, जवाबदेही और वैकल्पिक राजनीति के सिद्धांतों को छोड़ दिया और पार्टी को एक तानाशाही और अपारदर्शी संगठन में बदल दिया.
उन्होंने 'शीशमहल' विवाद पर भी केजरीवाल को घेरा, जिसमें उन पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगा था. प्रशांत भूषण ने लिखा कि उन्होंने खुद के लिए 45 करोड़ का शीशमहल बनवा लिया और लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगे. AAP द्वारा गठित विशेषज्ञ समितियों की 33 विस्तृत नीति रिपोर्ट्स को कचरे में डाल दिया, औऱ कहा कि जरूरत होगी तब पार्टी उचित नीतियों को अपनाएगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वास्तविक शासन के बजाय 'प्रचार और झूठे दावों' पर भरोसा किया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई.
अन्ना हजारे ने भी कसा तंज सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी आम आदमी पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल के 'आम आदमी' वाले दावे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वह कहते थे कि जिंदगीभर छोटे कमरे में रहेंगे, लेकिन बाद में सुना कि उन्होंने शीशमहल बना लिया. मैं 90 साल का हूं, मैं भी आलीशान घर बना सकता था, लेकिन असली खुशी समाज की सेवा में मिलती है, न कि ऐशो-आराम में. अन्ना हजारे ने पहले भी कहा था कि AAP ने सेवा से ज्यादा पैसे को प्राथमिकता दी, जिससे उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए और अंततः यह हार हुई.
दिल्ली में AAP साफ, BJP की सत्ता में वापसी
दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की. BJP ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी की इस लहर में आम आदमी पार्टी का टॉप ऑर्डर भी ढेर हो गया. लिहाजा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज भी अपनी सीट नहीं बचा पाए.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







