
'ये शैतानी गुड़िया है, रात को जिंदा होती है...', दुकान में रखी डॉल से खौफ में लोग
AajTak
शैतानी गुड़िया के तमाम किस्सों के बाद लोग ईडेनबर्ग के एक शॉप में रखी गुड़िया को शापित बताने लगे हैं. लोगों का दावा है कि गुड़िया की आंखें वहां से गुजरने वाले हर किसी का पीछा करती हैं.
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें शापित करार दिया गया है. इनमें खिलौने भी शामिल हैं. इनपर पापी गुड़िया या खूनी गुड़िया जैसी कई कहानियां भी प्रचलित हैं. वहीं एनाबेल डॉल तो इतनी चर्चित है उसपर पूरी एक फिल्म बनाई गई है. ऐसे में लोगों को जब भी कभी थोड़ी अजीब सी गुड़िया दिखती है तो लोग उससे डरने लगते हैं जैसे उसपर कोई भूत होगा. ईडेनबर्ग के एक चैरिटी शॉप में रखी एक गुड़िया भी कुछ ऐसी ही है.
दुकान में सजी इस गुड़िया के सामने से गुजरने वालों का दावा है कि गुड़िया उन्हें डरा रही है. यह पुरानी गुड़िया एडिनबर्ग के मॉर्निंगसाइड में सेंट कोलंबा हॉस्पिस की दुकान पर £90 में बिक्री के लिए रखी गई है. लेकिन यह अपने काफी रियलिस्टिक लुक के कारण वायरल हो गई है. कई स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने आजतक इतनी डरावनी चीज नहीं देखी है.
एक ने दावा किया कि यह रात में जीवित हो जाती है. वहीं दूसरों का कहना है कि गुड़िया की आंखें वहां से गुजरने वाले हर किसी का पीछा करती हैं. बहुत से लोग इसे शैतानी गुड़िया करार दे रहे हैं. हालांकि, ये गुड़िया वाकई शैतानी है कि नहीं ये नहीं कहा जा सकता है.
चैरिटी शॉप की मालिक सिमोन ने बताया- "मैंने इसे फेसबुक पर देखा कि किसी ने इसे खौफनाक गुड़िया कहा था. जब मैंने फोटो देखी, तो मुझे तुरंत पता चल गया कि यह हमारी दुकान है, और मैंने कुछ कमेंट पढ़े. मैंने इसके लिए कुछ करने का फैसला किया. इसलिए मैंने इसपर साइन बोर्ड लगाया जिसमें लिखा था- मैं डरावनी गुड़िया नहीं हूं.
सिमोन ने कहा कि कि उसे अभी भी उम्मीद है कि वह इसके लिए एक अच्छा खरीदार ढूंढ सकती है. सिमोन ने कहा, मुझे लगता है कि लोगों को उसकी आंखों से परेशानी ही क्योंकि वह इंसानों की आंखों की तरह दिखती हैं. मुझे लगता है कि इसे बनाने वाले सिर्फ इसे एक वास्तविक बच्चे की तरह दिखाने की कोशिश कर रहे थे. मुझे फिलहाल इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे लगता है कि वह किसी के बिस्तर पर बैठी हुई बहुत प्यारी लगेगी. हम खरीदार ढूंढ रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










