
'ये लोग हिंदुओं को मूर्ख बनाने के लिए मंदिरों में जाते हैं..', अब्दुल्ला फैमिली पर गुलाम नबी आजाद का वार
AajTak
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला पर तीखा हमला किया है. आजाद ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अब्दुल्ला लोग दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से गुप्त मुलाकात करते हैं.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने सनसनीखेज दावा किया है. 'आजतक' से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला इन दिनों छिप-छिपकर रात में भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुप्त बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह दिन के समय में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात नहीं करते हैं.
इतना ही नहीं गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दिल्ली में ऐसी चर्चाएं थी कि अनुच्छेद 370 को हटाने के मुद्दे पर अब्दुल्ला लोगों से बात की गई थी ये अब्दुल्ला लोग ही थे जिन्होंने प्रधानमंत्री को घाटी के नेताओं को घर में नजरबंद करने का सुझाव दिया था.
अब्दुल्ला परिवार पर किया तीखा हमला
अब्दुल्ला परिवार पर तीखा हमला करते हुए गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, 'मैं अब्दुल्ला की तरह धोखाधड़ी नहीं करता. मैं अपने हिंदू भाईयों को मूर्ख बनाने के लिए मंदिरों में नहीं जाता और मैं कट्टरपंथी इस्लामवादियों को खुश करने के लिए अपने देश का दुरुपयोग नहीं करता. अब्दुल्ला लोग हिंदुओं को मूर्ख बनाने के लिए मंदिरों में जाते हैं. मैं अपने धर्म का पालन करता हूं और अन्य आस्थाओं का सम्मान करता हूं. मैं सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष नेता हूं.' गुलाम नबी आजाद ने कहा कि फारूक और उमर सरकार और विपक्ष दोनों को खुश कर रहे हैं. फारूक 2014 में बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहते थे और यह बात अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक बात कही थी.
यह भी पढ़ें: अब फारूक अब्दुल्ला ने भी दिए NDA ज्वाइन करने के संकेत, गुपकार के साथियों को दिया झटका
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने की थी बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने की कोशिश

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







