
'ये लोग अकबर का किला जानते थे, लेकिन सरस्वती कूप नहीं...', सपा पर विधानसभा में बरसे CM योगी
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर 'फ्लोर लैंग्वेज' विवाद पर बयान दिया. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदी इस सदन की भाषा है, उसे नहीं हटाया जा रहा है, ना ही किसी भाषा को थोपा जा रहा है. आप लोग बस उर्दू-उर्दू कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर 'फ्लोर लैंग्वेज' विवाद पर बयान दिया. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदी इस सदन की भाषा है, उसे नहीं हटाया जा रहा है, ना ही किसी भाषा को थोपा जा रहा है. आप लोग बस उर्दू-उर्दू कर रहे हैं. हमने 'फ्लोर लैंग्वेज' में स्थानीय भाषाओं को ऐड किया है, ताकि ग्रामीण इलाकों से आने वालों को बोलने/समझने में आसानी हो.
इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा- "उर्दू भी एक भाषा है. सदन में जो मामला उठाया गया था, उसका दूसरा पहलू था, लेकिन उन्होंने (सीएम योगी) हिंदू-मुस्लिम के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उर्दू की बात की. हम विधानसभा में अंग्रेजी भाषा के प्रवेश का विरोध कर रहे थे, लेकिन मामला उर्दू भाषा का हो गया. मुख्यमंत्री उर्दू से चिढ़ जाते हैं, नाराज हो जाते हैं, इनका अपना एजेंडा है."
महाकुंभ को लेकर कही ये बात
सीएम योगी ने कहा कि हम लोग जब यहां पर चर्चा कर रहे हैं तो करोड़ों लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. यह आयोजन किसी सरकार का नहीं है, समाज का है. सरकार केवल सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है. हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है. आयोजन के प्रति तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए पूरी दुनिया ने इसमें सहभागिता दिखाई है. हमारी संवेदना उन लोगों के साथ है जिनकी भगदड़ में जान गई.
उन्होंने आगे कहा कि संगम का जल स्नान और आचमन करने लायक है, पॉल्यूशन कंट्रोल रूम संगम पर लगातार काम कर रहा है. संगम के जल को लेकर दुष्प्रचार किया गया. इसमें सपा और विपक्ष के लोग शामिल हैं.
शायरी के साथ विपक्ष पर तंज

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








