
'ये मेरा पुनर्जन्म', Kangana Ranaut का खुलासा इमरजेंसी के लिए गिरवी रखी अपनी सारी प्रॉपर्टी, डेंगू से हुई थी हालत खराब
AajTak
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म के पूरे होने का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अपनी सारी प्रॉपर्टी, एक-एक चीज जो मेरी है उसे मैंने इस फिल्म के लिए गिरवी रखा. फिल्म के दौरान मुझे डेंगू भी हुआ, जिसके बावजूद मैंने शूटिंग की.'
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म के पूरे होने का ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने लंबी पोस्ट लिखकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना खून-पसीना तो बहाया ही है, साथ ही अपनी सारी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख दी है.
कंगना ने गिरवी रखी सारी प्रॉपर्टी
फोटोज में कंगना रनौत को डायरेक्टर की भूमिका निभाते देखा जा सकता है. वो मॉनिटर को देखते हुए माइक पर कुछ कहती नजर आ रही हैं. अपने पोस्ट में एक्ट्रेस लिखती हैं, 'मैंने आज एक्टर के रूप में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग को खत्म किया है. मेरी जिंदगी का एक सबसे ज्यादा गौरवशाली पल खत्म हुआ है. आपको ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पूरा कर लिया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है...'
उन्होंने आगे लिखा, 'अपनी सारी प्रॉपर्टी, एक-एक चीज जो मेरी है उसे मैंने इस फिल्म के लिए गिरवी रखा. फिल्म के पहले शिड्यूल के दौरान मुझे डेंगू भी हुआ. मेरे शरीर में ब्लड सेल्स खतरनाक रूप से कम होने के बावजूद मैंने इसकी शूटिंग की. एक इंसान के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर परीक्षण इस फिल्म को बनाने के दौरान हुआ है.'
पहली बार बताया फिल्म से जुड़ा स्ट्रगल
कंगना रनौत ने भी ये बताया कि पहले उन्होंने इन बातों के बारे में क्यों बात नहीं की. वो लिखती हैं, 'मैं सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुलकर बात करती रही हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह सब शेयर नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वो लोग जो मेरी परवाह करते हैं वो बेवजह चिंता करें. और जो मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं और मुझे पीड़ित करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी. साथ ही मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं कि अगर आपको लगता है कि सिर्फ अपने सपनों के लिए या जो आप चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो वो काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












