
'ये मुझे मार रहे हैं, बचाओ..' NCPCR अध्यक्ष बोले- मेरे साथ बंगाल पुलिस के अधिकारी ने की मारपीट
AajTak
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रियंक ने कहा कि वह कोलकाता के तिलजिला थाने में में बंगाल पुलिस के अफ़सर बिस्वाक मुखर्जी ने उनके साथ मारपीट की.
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रियंक ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता के तिलजिला इलाके में एक नाबालिग लड़की के घर जा रहे थे और इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. प्रियंक जिस लड़की के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे, उसकी पिछले सप्ताह उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी थी.
पुलिस ने NCPCR चीफ पर लगाए आरोप
हालांकि पुलिस ने प्रियंक के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि अधिकारियों ने उनके साथ सहयोग किया था. पुलिस ने उल्टा प्रियंक पर ही आरोप लगाए और कहा कि एनसीपीसीआर मुखिया ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया. वहीं प्रियंक ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे थाने में पीटा गया. प्रियंक ने कहा, 'पश्चिम बंगाल के तिलजिला थाने में बंगाल पुलिस के अफ़सर बिस्वाक मुखर्जी ने मेरे साथ छीना-छपटी व मारपीट की है. पुलिस के लोग NCPCR की जाँच कार्यवाही की चोरी छिपे रिकॉर्डिंग कर रहे थे. विरोध करने पर मेरे साथ मार पीट की है.' उन्होंने एक वीडियो भी रिट्वीट किया जिसमें थाने के अंदर 'बचाओ-बचाओ' की आवाज आ रही है.
इस बीच, पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (WBCPCR) की प्रमुख सुदेशना रॉय ने दावा किया कि प्रियंक ने उनका और उनके सहयोगियों का अपमान किया और वह इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज करने पर विचार कर रही थी. रॉय ने कहा, 'एनसीपीसीआर की टीम हमें बिना बताए वहां चली गई. जब मैं मौके पर पहुंची तो उन्होंने (प्रियंक) बेहद अपमानजनक लहजे में बोलना शुरू कर दिया.
मालदा पहुंचे प्रियंक
रॉय ने गुरुवार को एनसीपीसीआर को पत्र लिखकर कहा था कि कोलकाता में एक लड़की की हत्या और मालदा में एक अन्य नाबालिग के यौन-शोषण के मामले में पश्चिम बंगाल की उनकी (प्रियंक) प्रस्तावित यात्रा 'वास्तव में आवश्यक नहीं थी.' वहीं प्रियंक ने आज ट्वीट करते हुए कहा, 'आज मालदा पहुँच गया हूँ,स्कूल के भीतर बलात्कार का शिकार बनी मासूम बच्ची से मिलूंगा उसे न्याय मिले यह सुनिश्चित करने के लिए मामले की जाँच भी करूँगा.कल ममता जी की सरकार की पुलिस ने मुझ पर हमला किया परंतु मैं गुंडागर्दी और धमकियों से डरकर रुकूँगा नहीं.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









