
'ये बलात्कारी, हत्यारा, चोर है; इसे फांसी दो...', संदीप घोष को देखते ही चिल्लाने लगे वकील, कोर्ट ने जेल भेजा
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई कोर्ट ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच चल रही है. स्पेशल कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान वकीलों का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ नारे लगाता नजर आया.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई कोर्ट ने 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच चल रही है. स्पेशल कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान वकीलों का एक बड़ा वर्ग उनके खिलाफ नारे लगाता नजर आया. प्रदर्शनकारी वकील उनके लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए चिल्ला रहे थे.
प्रदर्शनकारी वकीलों ने नारे लगाते हुए कहा, ''संदीप घोष को फांसी की सजा होनी चाहिए. ये बलात्कारी है, हत्यारा है, चोर है. इसे इधर लाओ. चेहरा दिखाओ. इस पर शर्म आती है. यदि हम इसकी जगह होते तो आत्महत्या कर लेते. इसे केवल सात दिनों के लिए हमारे हवाले कर दो. हम इसे सबक सिखाएंगे.'' कोर्ट परिसर में उग्र भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच संदीप घोष को जेल ले जाया गया.
उधर, कोलकाता के लालबाजार में पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के एक सप्ताह बाद सैकड़ों जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन की ओर मार्च किया. पीड़िता के लिए न्याय, घटना को लेकर कोलकाता सीपी और कई स्वास्थ्य अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की है. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने साल्ट लेक के सेक्टर 5 में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए झाड़ू भी लगाया.
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. सड़क पर बैरिकेड्स लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार को अपनी पांच मांगों को स्वीकार करने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे तक की समयसीमा तय की है. इसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त, राज्य स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएचई) और स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) का इस्तीफा शामिल है.
ऐसा न करने पर उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य भवन के सामने धरना देंगे. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में से एक ने कहा, "हम चाहते हैं कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को 'साफ' करे. हम सफाई कार्यक्रम शुरू करने के लिए झाड़ू लेकर जा रहे हैं. हम शाम 5 बजे तक राज्य द्वारा हमारी मांगें पूरी किए जाने का इंतजार करेंगे, ऐसा न होने पर हम धरना शुरू कर देंगे. सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









