
'ये दौर अनिश्चितताओं का है...', मालदीव के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि मालदीव की विकास यात्रा में भारत ने प्रमुख भूमिका निभाई है. हमारे प्रोजेक्ट्स से आपके देश के लोगों को लाभ हुआ है, मालदीव में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से लेकर सोशल इनिशिएटिव और हेल्थ सुविधाओं तक में भारत ने मालदीव की मदद की है.
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली में हैं. यहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीव करीबी पड़ोसी हैं. हमारे संबंधों का विकास हमारे आपसी हितों के आधार पर हुआ है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, हम हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' और SAGAR पॉलिसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं. मुझे उम्मीद है कि आज की हमारी बैठक से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे दृष्टिकोण को और मजबूती मिलेगी.
जयशंकर ने कहा कि मालदीव की विकास यात्रा में भारत अहम साझेदार रहा है. हमारे प्रोजेक्ट्स से आपके देश के लोगों को लाभ हुआ है, मालदीव में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से लेकर सोशल इनिशिएटिव और हेल्थ सुविधाओं तक में भारत ने मालदीव की मदद की है.
उन्होंने कहा कि आज दुनिया बड़े उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है. ये दौर अनिश्चितताओं का है. ऐसे समय में पड़ोसियों के साथ निकट साझेदारी का बहुत महत्व है. आज की हमारी बैठक में विभिन्न आयामों पर हमारे संबंधों की समीक्षा की जाएगी. ये हम सभी के हित में है कि हमारे बीच एक समझ बने कि आखिर दोनों देशों के संबंध किस तरह से आगे बढ़ेंगे.
बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का ये भारत का पहला आधिकारिक दौरा है. वह ऐसे समय पर भारत पहुंचे हैं, जब कुछ दिन पहले ही मालदीव ने भारतीय पर्यटकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मालदीव आने की अपील की थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








