
'ये तो रिंग ही खा गई...,' केक में छिपाई थी गोल्ड रिंग, खा गई गर्लफ्रेंड, फिर यूं हुआ प्रपोज
AajTak
प्यार का इजहार करने का तरीका हर किसी का अलग होता है. जब भी कोई इंसान इस इजहार के लिए तैयार होता है, तो वह काफी तैयारी करता है. कोशिश यही होती है कि यह पल बेहद खास बने और सामने वाले को सरप्राइज मिले. लेकिन एक ऐसा वाकया वायरल हो रहा है, जहां प्रपोजल ही उल्टा पड़ गया, और जो हुआ, वह वायरल हो गया.
प्यार का इजहार करने का तरीका हर किसी का अलग होता है. जब भी कोई इंसान इस इजहार के लिए तैयार होता है, तो वह काफी तैयारी करता है. कोशिश यही होती है कि यह पल बेहद खास बने और सामने वाले को सरप्राइज मिले. लेकिन एक ऐसा वाकया वायरल हो रहा है, जहां प्रपोजल ही उल्टा पड़ गया, और जो हुआ, वह वायरल हो गया.
कपकेक के अंदर रिंग
चीन से एक ऐसी ही खबर सामने आई. एक शख्स अपनी दोस्त को प्रपोज कर सरप्राइज देना चाहता था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स को लियू नाम की महिला से प्यार था, लेकिन वह यह बात कह नहीं पा रहा था. किसी तरह हिम्मत जुटाई और एक रेस्टोरेंट की मदद से सरप्राइज प्लान बनाया. उसने कपकेक के अंदर रिंग छिपाई. लेकिन जैसे ही यह कपकेक प्रेमिका के सामने आया, उसने उसे पूरा का पूरा एक साथ खा लिया.
लियू को लगा कि केक की खराब क्वालिटी के वजह से रिंग उसमें आ गई थी. लेकिन जब लियू ने देखा कि यह तो प्रपोजल की रिंग थी, तो उसने सोचा कि बेकरी से इस बारे में शिकायत करनी चाहिए थी.
लियू ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया!
लियू का कहना है कि केक पर क्रीम की मोटी परत थी. जैसे ही उसने खाया और चबाया, अचानक उसे कुछ सख्त चीज़ महसूस हुई, जिसे उसने तुरंत थूक दिया. शुरुआत में लियू को लगा यह केक की खराब क्वालिटी की वजह से हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि यह वही रिंग थी जिसे प्रपोजल के लिए छिपाया गया था.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








