
'ये तो आत्मसमर्पण है...' US-बांग्लादेश ट्रेड डील पर बोले एक्सपर्ट, भारत पर कही ये बात
AajTak
भारत के साथ डील के ऐलान के बाद अमेरिका-बांग्लादेश के बीच भी व्यापार समझौता हो चुका है, जिसे लेकर एक्सपर्ट ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने इस डील के तहत आत्मसमर्पण जैसा काम किया है.
अमेरिका और बांग्लादेश के बीच व्यापार समझौता हो चुका है, जिसे लेकर लेखक और व्यापारिक मामलों के जानकार नवरूप सिंह ने अपने विचार शेयर किए हैं. 'द ग्रेट रीसेट' के लेखक और 'द न्यू ग्लोबल ऑर्डर' के को-राइटर सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ढाका ने कपड़ों के लिए तरजीही बाजार पहुंच के लिए सब कुछ त्याग दिया है.
लेखक ने आगे कहा कि बांग्लादेश को जो डील मिली है, उसकी तुलना में भारत ने अमेरिका से कहीं ज्यादा बेहतर झमझौता किया है. सिंह ने लिखा कि बांग्लादेश ने वस्त्र उद्योग में तरजीही व्यवहार के लिए सब कुछ त्याग दिया है. यह आत्मसमर्पण जैसा है. भारत ने अपनी डील में जो किया, उसमें उसने अपने महत्वपूर्ण क्षेत्रों की रक्षा, डेटा का स्थानीयकरण आदि शामिल है.
बांग्लादेश ने कपड़े के लिए सबकुछ त्याग दिया व्यापार समझौते के अनुसार, बांग्लादेश ने डेटा लोकलाइजेशन को छोड़ दिया है. अब बांग्लादेश संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ डिजिटल व्यापार समझौते को सुगम बनाएगा, जिसमें अमेरिकी उत्पादों के खिलाफ भेदभाव करने वाले उपायों से परहेज करना, व्यापार संचालन के लिए विश्वसनीय सीमाओं के पार डेटा का फ्री ट्रांसफर करना और साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सहयोग करना शामिल है.
अमेरिका ने बांग्लादेश के सामने रखी ये शर्त ट्रेड डील में आगे कहा गया है कि अगर बांग्लादेश किसी ऐसे देश के साथ नया डिजिटल समझौता करता है, जो अमेरिका के आवश्यक हितों के लिए खतरा है और परामर्श के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान नहीं होता है, तो वाशिंगटन समझौते को समाप्त कर सकता है और 2 अप्रैल, 2025 के कार्यकारी आदेश में तय की गई रेसिप्रोकल टैरिफ को लागू कर सकता है.
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. समझौते के तहत बांग्लादेश को अपनी विदेशी निवेश नीतियों में भी महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे. डील के तहत बांग्लादेश को तेल और गैस, बीमा और दूरसंचार क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश के लिए विदेशी इक्विटी सीमा को आसान बनाना होगा. इसके अलावा, ढाका को अमेरिकी निवेशकों को जहां भी आवश्यक हो, अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने की भी आवश्यकता है. इसका मतलब ये है कि अमेरिका जब और जहां चाहे निवेश कर सकता है, बिना किसी रोक-टोक के.
अमेरिका को ये भी सुविधाएं डील में कहा गया है कि बांग्लादेश, अमेरिकी निवेशकों द्वारा अपने क्षेत्र में निवेश संबंधी पूंजी को स्वतंत्र रूप से उपयोग की जाने वाली मुद्रा में प्रचलित बाजार विनिमय दर पर स्थानांतरित करने के लिए अनुमोदन प्रक्रिया की पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाएगा, जिसमें अप्रूवल के लिए समय-सीमा के संबंध में स्पष्ट नियामक दिशानिर्देश स्थापित करना और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











