
ये ड्राई क्लीनर ऐसे कमा रहा 2.8 लाख रुपये महीने... लोग बोले- 'हम फिर क्यों करें पढ़ाई ?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि एक स्थानीय ड्राई क्लीनिंग दुकान हर महीने करीब 2.8 लाख रुपये का कारोबार कर रही है और 2 लाख रुपये से ज्यादा मुनाफा कमा रही है. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर डिग्री बनाम हुनर की बहस तेज हो गई.
जिस शहर में एमबीए और इंजीनियर महीनों नौकरी ढूंढ रहे हों, वहीं गली के कोने की एक ड्राई क्लीनिंग दुकान वाला महीने में लगभग 3 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहा है. यह सुनकर अगर आपको भी झटका लगा, तो आप अकेले नहीं हैं. इस वायरल कहानी ने सोशल मीडिया पर एक पुराना लेकिन असहज सवाल फिर उछाल दिया है—क्या मेहनत और हुनर अब डिग्री से ज़्यादा कीमती हो गए हैं? यह बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि क्या ज्यादा कमाने के लिए डिग्री होना जरूरी है. चलिए जानते हैं.
2 लाख रुपये से ज़्यादा का मुनाफ़ा एक वायरल पोस्ट में इस ड्राई क्लीनर की आमदनी का ज़िक्र किया गया, जिसके बाद भारत में पढ़ाई और कमाई को लेकर पुरानी बहस फिर शुरू हो गई. आज कॉलेज की फीस लगातार बढ़ रही है और अच्छी नौकरी पाना भी मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में कई लोग देख रहे हैं कि छोटे कारोबार और हुनर वाले काम, डिग्री वाली नौकरियों से कहीं ज़्यादा पैसा कमा रहे हैं. पोस्ट के मुताबिक, यह ड्राई क्लीनिंग की दुकान एक पति-पत्नी मिलकर चलाते हैं. उनके साथ दो हेल्पर भी काम करते हैं. जब उनकी महीने की कमाई के आंकड़े सामने आए, तो इंटरनेट पर लोग हैरान रह गए. दुकान का कुल मासिक कारोबार करीब 2.8 लाख रुपये है. खर्च बहुत ज्यादा नहीं है और हर महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा हो जाता है.
ड्राई क्लीनर की कमाई जानकर हर कोई हैरान नलिनी उनागर ने अपनी पोस्ट में लिखा- कल मैं अपने घर के पास वाली ड्राई क्लीनिंग दुकान के मालिक से बात कर रही थी, जहां मैं नियमित रूप से जाती हूं. यह जानकर मुझे हैरानी हुई कि वे हर महीने करीब 2 लाख रुपये कमाते हैं, जो भारत में 10 साल से ज़्यादा अनुभव वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कमाई के बराबर है.” इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खुद ही इस मुद्दे पर चर्चा शुरू कर दी. लेकिन इस हैरानी के पीछे शहरी भारत, खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों की एक गहरी चिंता छिपी हुई है. मध्यमवर्ग का पुराना गणित अब काम नहीं कर रहा. सालों तक यह सोच रही कि—अच्छी पढ़ाई करो, डिग्री लो, नौकरी पाओ और जिंदगी आराम से चलती रहेगी. लेकिन आज यह फॉर्मूला सही नहीं बैठ रहा.
आज एक 'साधारण' मध्यमवर्गीय जीवन के खर्च बहुत बढ़ गए हैं, लेकिन आमदनी उस रफ्तार से नहीं बढ़ी है.
2BHK घर, एक कार और एक दोपहिया, घर में काम करने वाली नौकरानी या रसोइया (क्योंकि पति-पत्नी दोनों काम करते हैं), बच्चों की स्कूल फीस और ट्यूशन, वीकेंड पर बाहर जाना, अच्छी छुट्टियां, बीमा, बच्चों की कॉलेज पढ़ाई के लिए बचत, बुजुर्ग माता-पिता का इलाज, और कई बार एक पालतू जानवर भी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








