
'ये ठीक नहीं है... उचित नहीं है...' एक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कइयों पर निशाना साध गईं मायावती
AajTak
बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल सपा के बयान पर पलटवार किया. मायावती ने कहा, इंडिया गठबंधन की बैठक में बीएसपी पर की गई टिप्पणी अनुचित है. कोई नहीं जानता कि कब-किसकी जरूरत पड़ जाए. उन्होंने कहा, गठबंधन में बीएसपी समेत जो भी पार्टी शामिल नहीं है, उन पर कोई भी टिपण्णी गलत है. भविष्य में कब किसकी जरूरत पड़ जाए. सपा इसका जीता जागता उदाहरण है.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इंडिया गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश के रुख पर पलटवार किया है. मायावती ने विपक्षी दलों के गठबंधन को भी चेताया और लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार 'ये ठीक नहीं है या ये उचित नहीं है' कहकर निशाना साधा. INDIA मीटिंग पर मायावती ने कहा, इस गठबंधन में बीएसपी समेत अन्य जो पार्टियां शामिल नहीं हैं, उनके बारे में किसी को भी बेफिजूल बात या कोई भी टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है. इनसे अलायंस के नेताओं को बचना चाहिए. यही मेरी उनको सलाह भी है. बसपा प्रमुख ने सीधे सपा का भी जिक्र किया.
मायावती ने कहा, भविष्य में देश हित में कब- किसको, किसकी जरूरत पड़ जाए- ये कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिर ऐसे लोगों और पार्टियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ जाए- ये ठीक नहीं है. इस मामले में खासतौर पर समाजवादी पार्टी इसका जीता-जागता उदाहरण भी है. इसके अलावा, यहां मैं यह भी कहना चाहूंगी कि हमारी पार्टी पूर्ण रूप से धर्मनिरपेक्ष है. हमारे देश में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. उनके अपने अलग-अलग आस्था स्थल बने हैं, इन सभी स्थलों का हमारी पार्टी बीएसपी ने हमेशा सम्मान किया है. यूपी के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का जो अगले महीने उद्घाटन होने जा रहा है, उससे हमारी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है.
'मायावती ने बेवजह टिप्पणी से पहले याद दिलाया सपा-बसपा गठबंधन'
दरअसल, मायावती ने सपा का उदाहरण के तौर पर जिक्र इसलिए किया है, क्योंकि यूपी की राजनीति में सपा और बसपा में बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता रहा है. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले दोनों दलों ने हाथ मिला लिया था और गठबंधन में चुनाव लड़ा था. हालांकि, आम चुनाव बाद ही दोनों दल एक बार फिर दूर हो गए थे और अलायंस तोड़ दिया था. 25 साल पहले 1993 में सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ था. तब सपा की कमान दिवंगत मुलायम सिंह यादव और बसपा की कमान दिवंगत कांशीराम के हाथाें में थी.
'बीएसपी धर्म निरपेक्ष पार्टी'
बसपा प्रमुख ने आगे कहा, यहां अयोध्या में कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा निर्धारित की गई जमीन पर जब भी मस्जिद का निर्माण होता है, तब उसके उद्घाटन का भी हमारी पार्टी ऐतराज नहीं करेगी. हमारी पार्टी सभी धर्मों के स्थलों का पूरा सम्मान करती है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी आड़ में जो घिनौनी राजनीति की जा रही है, वो अति दुखद और चिंतनीय भी है. ये नहीं होना चाहिए. क्योंकि इससे अपना देश कमजोर होगा. मजबूत नहीं. इससे लोगों में आपस में नफरत पैदा होती है, जो कतई उचित नहीं है. इस बात का भी सभी को पूरा ध्यान रखना चाहिए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







