
ये कैसी टेक्निक? लड़की ने बनाए फर्जी AI बॉयफ्रेंड... ब्रेकअप के बाद EX से ऐसे ले रही बदला
AajTak
AI Boyfriends: AI के जरिए किसी को जलाने या किसी से बदला लेने का ये काफी हैरान कर देने वाला मामला है. अपने वीडियो में लड़की बोलती है, 'मैंने हर ब्रेकअप में जीत हासिल की है.'
ब्रेकअप के बाद लोगों का दिल टूट जाता है और कुछ लोगों में अपने एक्स को लेकर बदले की भावना पनपने लगती है. वो उनमें जलन पैदा करने के लिए भी किसी हद तक गुजर जाते हैं. न्यूयॉर्क में एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया. उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स को जलाने के लिए किसी अन्य पुरुष को ढूंढने के बजाय टेक्नीक का सहारा लिया. उसने AI से जनरेट किए गए बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर को मर्ज करते हुए शेयर करना शुरू कर दिया. उसके एक वीडियो को टिकटॉक पर 55 मिलियन व्यूज मिले हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल की मैडेलिन सालाजर का कहना है, 'मेरे एक्स ने मूव ऑन कर लिया है, तो मुझे जल्दी से अपने नए बीएफ को लॉन्च करना पड़ा.' अपने वीडियो में वो बोलती हैं, 'मैंने हर ब्रेकअप में जीत हासिल की है.' इसके बाद मैडेलिन सबको बताती हैं कि कैसे उन्होंने अपनी अकेले बैठे सेल्फी ली और उसमें AI जनरेट बॉयफ्रेंड को एड किया. तस्वीरें दिखने में बिल्कुल असली लग रही हैं. उन्होंने लोगों को बताया कि वो भी किस तरह ऐसा कर सकते हैं.
मैडेलिन सालाजर ने बताया कि आपको केवल अपने एडोब प्रोग्राम पर टाइप करना है- कंधे पर सिर रखे एक आदमी. तभी एक ऐसे ही शख्स की तस्वीर स्क्रीन पर आ जाएगी. फिर वो इसे अपनी सेल्फी से मर्ज कर देती हैं. उन्होंने इसी तरह की कई तस्वीरें बनाई हैं. किसी में वो कॉफी शॉप में बैठी दिख रही हैं, तो किसी में ट्रेन में यात्रा करते हुए. उन्होंने बताया कि एक वीडियो में तीन क्लिप जोड़ने में उन्हें 2.5 घंटे का वक्त लगा.
AI के जरिए किसी को जलाने या किसी से बदला लेने का ये काफी हैरान कर देने वाला मामला है. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों को मैडेलिन सालाजर का आइडिया पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह केवल उन लोगों के लिए अपने वक्त की बर्बादी कर रही हैं, जो आज उनके जीवन का हिस्सा ही नहीं हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










