
ये कैसा ट्रेंड! रिलेशनशिप कितना मजबूत, पता लगाने के लिए कैचअप का इस्तेमाल कर रहीं महिलाएं
AajTak
इसे 'ketchup challenge' नाम दिया गया है. इस चैलेंज के तहत महिलाएं अपनी किचन में कैचअप गिरा देती है और फिर अपने पुरुष साथी से उसे साफ करने को कहती हैं. केवल इतना ही चैलेंज है.
सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है. जिसमें महिलाएं कैचअप की मदद से अपने रिलेशनशिप की मजबूती का पता लगा रही हैं. इसे 'ketchup challenge' नाम दिया गया है. इस चैलेंज के तहत महिलाएं अपनी किचन में कैचअप गिरा देती है और फिर अपने पुरुष साथी से उसे साफ करने को कहती हैं. केवल इतना ही चैलेंज है. सुनने पढ़ने में चैलेंज काफी आसान लगता है. लोगों को लगता है कि भला ये भी कोई चैलेंज है. लेकिन कई वीडियो ने साबित किया है कि हां, ये भी एक चैलेंज है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने टिकटॉक पर इसका वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो कैचअप गिराती दिखती है और फिर अपने बॉयफ्रेंड से उसे साफ करने को कहती है. वो कहती है कि रिजल्ट देखकर उसे खुशी हुई. उसका बॉयफ्रेंड पेपर टावल से साफ करता है. हालांकि उसने एक गलती कर दी. उसने जमीन पर क्लीनर को स्प्रे कर दिया. जबकि वो केवल लकड़ी पर इस्तेमाल होने वाला क्लीनर है. हालांकि महिला इससे काफी खुश हो गई. लोगों ने कमेंट कर कहा कि वो काफी अच्छी तरह सफाई करता है.
एक अन्य महिला ने भी वीडियो पोस्ट किया, लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने अच्छी तरह सफाई नहीं की. उसने जगह को और गंदा कर दिया. वो नैपकिन को गोल गोल घुमाकर सफाई कर रहा था. ये तरीका कई लोगों को पसंद नहीं आया. लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो तो कैचअप से पॉलिश कर रहा है. एक अन्य यूजर ने महिला से इतना तक कह दिया कि इसे छोड़ दो. एक अन्य वायरल वीडियो में महिला ने इसी तरह का चैलेंज किया. उसके बॉयफ्रेंड भी ठीक से सफाई नहीं की. कई और महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया.
महिलाओं का कहना है कि वो बस इसके जरिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उनका पार्टनर उनके कहने पर सफाई करता है या नहीं. अगर ठीक से करता है तो सही. अगर ठीक से सफाई नहीं करता, तो इसका मतलब है कि उसे ये मामूली सा घर का काम करना तक नहीं आता. एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'हम इस आसान से घर के काम को कर पाने में सक्षम महिलाओं की तारीफ क्यों नहीं कर रहे?' एक अन्य महिला ने कहा, 'यह हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है, बल्कि वो है, जिसकी हम अपेक्षा करते हैं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










