
ये कैसा जॉब इंटरव्यू? होटल ले जाकर खूब शराब पिलाता है बॉस, फेल होने पर होता है ऐसा
AajTak
आज के जमाने में इंटरव्यू लेने के तरीके काफी बदल गए हैं. कुछ कंपनियां ऐसे तरीके अपना रही हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोगों का उन पर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है.
जब बात इंटरव्यू की आए, तो कैंडिडेट को इसके लिए अच्छी खासी तैयारी करनी पड़ती है. पहले तो उसे ऑफिस ढूंढने में ही समय लगाना पड़ता है. इसके अलावा उसे अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब बताने के लिए तैयारी करनी पड़ती है. हर कोई चाहता है कि उसका इंटरव्यू अच्छा जाए. वो इसे लेने वाले शख्स के सामने अपना अच्छा एक्सप्रेशन दे सके.
खासतौर पर बॉस उनकी बातें सुनकर खुश हो जाए. ताकि संबंधित पोस्ट पर उन्हें नौकरी मिलने का चांस बढ़ सके. फिर कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी ने इंटरव्यू के लिए कितनी महनत की है, लोगों को इसमें अपना दिमाग भी लगाना पड़ता है.
वहीं आजकल के जमाने में इंटरव्यू लेने के तरीके काफी बदल गए हैं. कुछ कंपनियां ऐसे तरीके भी अपना रही हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोगों का उन पर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है.
एक शख्स ने अपना ऐसा ही अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया है. उसने बताया कि उसका बॉस सेल्स इंजीनियर्स टीम में शामिल करने के लिए लोगों का किस तरह इंटरव्यू लेता है.
यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने हाल ही में एक कंपनी को इंटरव्यू दिया, जिसने मुझे सेल्स इंजीनियर के इंटरव्यू की अपनी प्रक्रिया के बारे में बताया. इसमें लोगों को नॉर्मल इंटरव्यू के लिए जाना होता था, लेकिन शाम को सभी को शराब पिलाने बाहर ले जाया जाता.
ऐसी कोशिश होती कि सबको जमकर शराब पिलाई जाए. इसका उद्देश्य मनोरंजन करना बताया जाता, लेकिन इससे ये टेस्ट भी लिया जाता कि क्या कैंडिडेट अपनी सीमाएं जानता है और विनम्रता से शराब के लिए मना करता है, या बहुत अधिक शराब पीने के बाद भी अपनी सीमा बरकरार रख सकता है. जाहिर है, शराब सेल्स का एक बड़ा हिस्सा है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










