
येशु दी बल्ले-बल्ले से जिंगल बेलवा तक, देसी बीट्स पर ट्रेंड कर रहे हैं क्रिसमस गाने
AajTak
क्रिसमस आते ही जो गाना सबसे ज्यादा सुनाई देता है, जिंगल बेल का वही मशहूर गीत अब नए-नए वर्जन में ट्रेंड करने लगा है. भारत में इस क्रिसमस सॉन्ग को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में अपनाया है. कहीं इसे पंजाबी ट्यून्स के साथ मिक्स कर दिया गया है, तो कहीं इसका मज़ेदार भोजपुरी वर्जन सामने आया है.सोशल मीडिया पर इन देसी अवतारों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों पंजाबी बीट्स वाले क्रिसमस गाने जबरदस्त तरीके से छाए हुए हैं. क्रिसमस के पारंपरिक गीतों को जब भांगड़ा की धुन मिलती है, तो माहौल अपने-आप मस्ती से भर जाता है. ये गाने इतने कैची और जोश से भरे हैं कि लोग बिना सोचे-समझे छोटे, मजेदार और एनर्जी से लबालब डांस वीडियो बनाने लगते हैं. इंस्टाग्राम रील्स हों या शॉर्ट वीडियोज, हर जगह यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
इस नए और अनोखे ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने में दीपक जॉनसन की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. वे एक ईसाई संगीतकार, गायक और पादरी हैं, जिनका मकसद आस्था को सरल, मजेदार और आम लोगों के करीब लाना है. अपने म्यूजिक लेबल येशुआ प्रोडक्शंस के जरिये उन्होंने पंजाबी भक्ति गीतों को यूट्यूब, स्पॉटिफाई और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया. देखते ही देखते ये गाने वायरल हो गए.
दीपक जॉनसन का सबसे चर्चित गीत ‘येशु दी बल्ले-बल्ले’ माना जा रहा है. इस गाने में येशु को एक सितारे की तरह पेश किया गया है और इसकी पंजाबी भांगड़ा बीट्स सुनते ही लोगों के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि यह गाना रील्स और डांस वीडियोज में जमकर इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा ‘होइया रहमतां’, ‘मेहरान’ और ‘असल खुदा’ जैसे गीतों को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
देखें वायरल वीडियो
वायरल गानों की इस सूची में ‘येशु दा जनम होया भागा वाली रात नू’, ‘हैप्पी बर्थडे जीसस’ और मजेदार भोजपुरी वर्जन ‘जिंगल बेलवा’ भी शामिल हैं. इन गीतों ने न सिर्फ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, बल्कि हंसी और डांस से भरे वीडियो बनाने का एक मजेदार बहाना भी दे दिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









