
यूरोप के Montenegro में पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, 11 लोगों की मौत
AajTak
क्या परिवारिक विवाद था, किस वजह से शख्स ने इस तरह गोलीबारी की, पुलिस ने इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. पूरी जांच होने के बाद ही पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी.
यूरोप के Montenegro में एक पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए. टेलीविजन चैनल ‘आरटीसीजी’ ने जानकारी दी है कि आरोपी शख्स गली में बच्चों समेत सभी लोगों पर गोली चला रहा था. उस गोलीबारी में 6 लोग घायल हुए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अब क्या परिवारिक विवाद था, किस वजह से शख्स ने इस तरह गोलीबारी की, पुलिस ने इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. पूरी जांच होने के बाद ही पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी. जिस जगह पर ये गोलाबारी की गई है, वो इलाका राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर है. अभी के लिए घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच की जा रही है. खबर तो ये भी है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोलीबारी करने वाले शख्स को भी मौत के घाट उतार दिया है. लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है.
वैसे यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि मोंटेनिग्रो पर्यटन के लिहाज से एक शानदार जगह है जहां पर अगस्त महीने में कई पर्यटक घूमने आते हैं. मोंटेनिग्रो के लिए ये महीना काफी मुनाफे वाला माना जाता है क्योंकि बड़ी संख्या पर्यटक घूमने आते हैं. लेकिन इस गोलीबारी कांड की वजह से लोगों के मन में डर है. जिस तरह से एक बार में 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, कानून व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ी है और पुलिस कार्रवाई से भी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








