
यूपी: ATM में फेवीक्विक, फर्जी हेल्पलाइन... ऐसे ठगी की वारदात को अंजाम देता था गैंग
AajTak
मैनपुरी में एटीएम से पैसे पैसे निकालने पहुंचे लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.साइबर सेल ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 75,000 रुपये नकद, 48 एटीएम कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध पिस्तौल, 6 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई हैं.
यूपी के मैनपुरी में साइबर सेल ने एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. साइबर सेल पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से कई सिम, एटीएम कार्ड, कैश आदि बरामद किया गया है. इस गिरोह के दूसरे सदस्यों की भी तलाश की जा रही है.
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी पहले एटीएम में गोंद लगाते थे ताकि एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाए, दूसरा फर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करता था और फिर जानकारी लेकर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेता था. उन्होंने कहा, "उन्होंने कई राज्यों में यह धोखाधड़ी की है. उनके पास से 75,000 रुपये नकद, 48 एटीएम कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध पिस्तौल, 6 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई हैं."
एसपी ने यह भी बताया कि कई दिनों से ऐसी शिकायतें मिल रही थी, जिसमें एटीएम में कार्ड फंसने के बाद ग्राहक के खाते से पैसे निकाले जा रहे थे. इसके बाद साइबर सेल इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई. ये आरोपी एटीएम के आसपास सक्रिय रहते थे और भोले-भाले लोगों को कार्ड मशीनों में फंसाकर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे. उसके एक साथी की तलाश की जा रही है, पुलिस का दावा है कि उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.
आरोपी बहुत पेशेवर तरीके से घटना को अंजाम देते थे और मासूम लोगों पर नजर रखते थे. इनमें से एक शख्स एटीएम में फेवीक्विक लगा देता था, जिससे कार्ड मशीन के अंदर चिपक जाता था, जब वह बाहर नहीं निकलता तो पास खड़ा शख्स उसे फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह देता था, जब वह बात करता तो उससे कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी मांग लेता. उसके बाद ग्राहक को बेवकूफ बनाकर टेक्निकल टीम आने की बात कहकर उसे वहां से भेज देते थे और सर्जिकल ब्लेड की मदद से कार्ड निकाल कर खाते से अन्य एटीएम के जरिए पैसे निकाल लेते थे. हाल ही में गोपाल नगर में रहने वाले दो लोग इस गिरोह के शिकार बने थे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







