
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर का बड़ा पैंतरा, जिपं अध्यक्ष के लिए सपा का समर्थन
Zee News
सुभासपा अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व योगी सरकार में मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दांव चला है. सुभासपा अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. ओपी राजभर का कहना है कि वह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए किसी से भी समझौता कर लेंगे. साथ ही ओपी राजभर ने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुभासपा के जिला पंचायत सदस्य ही जीत की पटकथा लिखेंगे. वह वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. आपको बता दें कि साल 2017 में ओपी राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था. भाजपा ने उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









