
यूपी विधानसभा का सत्र आज से शुरू, योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. योगी सरकार इस दौरान कई अहम बिल पास कराने की कोशिश में है और चुनावी साल होने के चलते अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. वहीं, विपक्षी दलों ने तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है. ऐसे में यूपी विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. 17 से 24 तक चलने वाले इस सत्र के दौरान सरकार सदन में इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. एक तरफ विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक हुई तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है. ऐसे में यूपी विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









