
यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा के साथ होगा खेला? डिनर में नहीं पहुंचे 8 विधायक, क्रॉस वोटिंग का डर
AajTak
पार्टी की बैठक और डिनर विधायकों की अनुपस्थिति से सपा को राज्यसभा चुनाव में इनके क्रॉस वोटिंग करने का डर सताने लगा है. अगर ऐसा हुआ तो सपा का खेल बिगड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव है, उससे पहले समाजवादी पार्टी के खेमे में हलचल मच गई है. दरअसल, सपा ने वोटिंग की पूर्व संध्या पर अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी और उनके लिए डिनर आयोजित किया था. लेकिन उसके 8 विधायक बैठक और डिनर में शामिल नहीं हुए. चायल विधायक पूजा पाल, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, अमेठी विधायक महाराजी देवी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल और अंबेडकरनगर विधायक राकेश पांडेय सपा की बैठक और डिनर में शामिल नहीं हुए.
पार्टी की बैठक और डिनर विधायकों की अनुपस्थिति से सपा को राज्यसभा चुनाव में इनके क्रॉस वोटिंग करने का डर सताने लगा है. अगर ऐसा हुआ तो सपा का खेल बिगड़ सकता है. उसे अपना तीसरा उम्मीदवार जीताने के लिए पहले ही तीन वोट कम पड़ रहे थे, जिनका जुगाड़ करने के लिए अखिलेश यादव और नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया और निर्दलियों से बात की थी. अब अगर उसके खुद के ही 7 विधायक क्रॉस वोटिंग कर देते हैं तो उसके दो ही उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो पाएंगे. अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता पल्लवी पटेल सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ी थीं. उन्होंने जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का विरोध जताते हुए पहले ही ऐलान किया था कि राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगी.
यूपी राज्यसभा चुनाव का नंबर गेम
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा. इस चुनाव में भाजपा एक अतिरिक्त सीट जीतने की कोशिश कर रही है. मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और समाजवादी पार्टी (एसपी) के बीच है. जबकि चुनाव 10 सीटों के लिए होना है, लेकिन ग्यारह उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा के पास अपने 7 उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने के लिए पयोप्त वोट हैं, लेकिन उसने 8वां उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. एक उम्मीदवार को विजेता बनने के लिए 37 वोटों की जरूरत है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, जिनमें से 4 सीटें खाली हैं. इस तरह विधानसभा की मौजूदा ताकत 399 विधायकों की है.
भाजपा को अपने 8वें उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए 9 वोटों की आवश्यकता है. एनडीए में बीजेपी+आरएलडी+अपना दल(एस)+निषाद पार्टी+एसबीएसपी+जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कुल 288 विधायक हैं. हालांकि, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एक विधायक जेल में है, जिससे भाजपा के विधायकों की संख्या घटकर 287 रह गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बसपा सांसद रितेश पांडे अपने पिता राकेश पांडे का वोट बीजेपी में ला सकते हैं. राकेश पांडे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक हैं. इस तरह बीजेपी को 8 और विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी.
यूपी विधानसभा में NDA में शामिल दलों का संख्याबल

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







