
यूपी में 6 साल का चोर, 10 बार जा चुका थाने, पीता है सिगरेट और बांटता है पैसे
AajTak
महज छह साल के इस बच्चे की शातिर हरकत से पुलिस ही नहीं बल्कि शहर के कारोबारी भी परेशान हैं. कई बार पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान इस बच्चे के पॉकेट से पचास हजार और एक लाख रूपये के नोटों की गड्डी बरामद की है.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मासूम से दिखने वाला एक बच्चा इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसके शातिर कारनामे के आगे बड़े-बड़े चोर भी फेल हैं. शॉपिंग मॉल और दुकानों में चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम देता है कि बड़े-बड़े धुरंधर देखते रह जाते हैं. इस बच्चे को पुलिस जब भी पकड़ती है तो पॉकेट से बस नोटों की गड्डी ही मिलती है. महज छह साल के इस बच्चे की शातिर हरकत से पुलिस ही नहीं बल्कि शहर के कारोबारी भी परेशान हैं. कई बार पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान इस बच्चे के पॉकेट से पचास हजार और एक लाख रूपये के नोटों की गड्डी बरामद की है. भोली सूरत वाले इस बच्चे के कारनामे से पूरे महराजगंज में दुकानदार और कारोबारी डरे हुए रहते हैं. छोटी सी जगह, रोशनदान, खिड़की और शटर के नीचे से दुकान में घुसकर इस बच्चे को चोरी करने में महारत हासिल है. पुलिस जब भी चोरी की वारदाते के बाद सीसीटीवी फुजेट खंगालती है तो उसमें यही बच्चा दुकान के आसपास संदिग्ध स्थिति में पाया जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










