
यूपी में मायावती के दो सिपहसलार, क्या लगाएंगे बसपा की नैया पार?
AajTak
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में करीब 6 महीने बचे हैं. सूबे की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए मायावती ने बसपा के खोए हुए राजनीतिक जनाधार को वापस लाने के लिए मजबूत सिपहसलारों को चुनावी रण मोर्चे पर लगा दिया है और खुद लखनऊ में रहकर सियासी बिसात बिछाने में जुटी हैं.
साल 2019 लोकसभा चुनावों के बाद से नजरों से लगभग ओझल रहने वाली बसपा प्रमुख मायावती सियासी तौर पर फिर से सक्रिय हो गई हैं, जब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में करीब 6 महीने बचे हैं. सूबे की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए मायावती ने बसपा के खोए हुए राजनीतिक जनाधार को वापस लाने के लिए मजबूत सिपहसलारों को चुनावी रण मोर्चे पर लगा दिया है और खुद लखनऊ में रहकर सियासी बिसात बिछाने में जुटी हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











