
यूपी में 'बुआ-भतीजा' की रार! सपा से मीटिंग कर रहे बसपा के बागी
Zee News
दल बदलने और नाराजगी की यह गतिविधियां बसपा में बीते 10 दिन से बढ़ी हैं. दरअसल, बसपा प्रमुख ने बीते दिनों बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया था.
लखनऊः एक दिन पहले बिहार में चला सियासी खींचतान खिसक कर उत्तर प्रदेश में आ गई है. चाचा-भतीजे की रार के बाद लखनऊ में सियासी 'बुआ-भतीजे' की वजह से राजनीति के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं. खबर है कि बसपा के 9 बागी विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश का दरवाजा देख रहे हैं. मेल-जोल की खबरें आ रही हैं. यह भी कहा जा रहा है कि लखनऊ स्थित सपा के दफ्तर में ही इनकी गलबहियां हो सकती हैं. हालांकि पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी कुछ ठीक-ठीक जानकारी नहीं हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









