यूपी में बिना परीक्षा दिए भी प्रमोट होंगे कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र, सिर्फ इन स्कूलों में नियम लागू
AajTak
उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा के लाखों छात्र प्रमोट किए जाएंगे. स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश सरकार की नो रिटेंशन पॉलिसी है. शिक्षकों में रिपोर्ट कार्ड को लेकर असमंजस के संबंध में उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष जारी किए गए आदेश के अनुसार ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कारण, कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा. किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकेगा और उसे परीक्षा दिए बिना ही अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा. हालांकि ये नियम सिर्फ यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा.
दरअसल, आरटीई एक्ट के अधीन कक्षा 1-8 तक के छात्रों को फेल नहीं किए जाने का प्रावधान है. जिसमें कक्षा एक से कक्षा 8 तक छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं भी दी है, तब भी उन्हें एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में नई कक्षा में दाखिला मिल जाएगा. इससे संबंधित आदेश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया गया है.
सचिव की तरफ से वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड भी वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परिषद के अधीन संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएग.
नो रिटेंशन पॉलिसी के तहत प्रमोट होंगे छात्र
बता दें कि इस तरह प्रदेश में लाखों बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश सरकार की नो रिटेंशन पॉलिसी है. शिक्षकों में रिपोर्ट कार्ड को लेकर असमंजस के संबंध में उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष जारी किए गए आदेश के अनुसार ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








