
'यूपी में गैंगस्टरों का सफाया, पंजाब में मिल रहीं सुविधाएं', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर आरोप
AajTak
Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर आरोप लगाए हैं. वहीं, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. बलकौर सिंह ने कहा है कि बेटे की हत्या के मामले में हमें न्याय नहीं मिला है.
Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर पंजाब और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है. मूसेवाला के पिता ने कहा कि यूपी में गैंगस्टरों का सफाया किया जा रहा है और पंजाब की जेलों में गैंगस्टरों को सुविधाएं प्रदान करवाई जा रही हैं. पिछले 10 महीने से इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं.
उन्होंने कहा कि जालंधर चुनाव में दौरान सरकार से लोगों ने सवाल किया था कि एक साल में सरकार ने ऐसा क्या किया है कि वोट डाला जाए. बलकौर सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने कभी भी पंजाब का भला नहीं किया. वहीं पंजाब की मौजूदा सरकार नौजवानों को जेलों में बंद कर रही है.
उन्होंने लोगों को संबोधित होते हुए कहा कि सिद्धू को चाहते हैं तो केंद्र सरकार और आप की पंजाब सरकार को वोट ना डाले, जालंधर बाई-इलेक्शन में वोटिंग नहीं करें. पंजाब सरकार पर बोलते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार उन्हें इंसाफ नहीं देना चाहती और सरकार के एमएलए उन्हें धमकियां दे रहे हैं, जिससे वह कभी भी नहीं डरेंगे. अपने बेटे के इंसाफ के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे.
देखें वीडियो... '2024 में यूपी के सीएम योगी के नाम पर पड़ेंगे वोट...', जानिए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ऐसा क्यों कहा
सिद्धू की मां चरण कौर का कहना है कि पंजाब सरकार हमारे साथ खेल खेल रही है, जबकि पंजाब के नौजवानों का कत्ल किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार के किसी भी व्यक्ति को मुंह ना लगाएं. सिद्धू का नाम बदनाम न किया जाए, उन्होंने कहा कि बेटे के हत्यारों का हश्र बुरा होगा.
29 मई को हुई थी सिद्धू की हत्या

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











