
यूपी में अभी नहीं खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल, भीषण गर्मी के चलते इस डेट तक बढ़ी समर वेकेशन
AajTak
UP School Closed: उत्तर प्रदेश सरकार ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए अभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. पिछले नोटिस के अनुसार, स्कूल 27 जून को फिर से खुलने वाले थे, लेकिन अब नया आदेश जारी होने के बाद, स्कूल की घंटियां एक सप्ताह बाद से सुनने को मिलेंगी.
UP School Closed: यूपी में जारी मौसम की मार को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. राज्य शिक्षाविभाग ने सभी संबद्ध स्कूलों में समर वेकेशन अब 02 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए अभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. पिछले नोटिस के अनुसार, स्कूल 27 जून को फिर से खुलने वाले थे, लेकिन अब नया आदेश जारी होने के बाद, स्कूल की घंटियां एक सप्ताह बाद से सुनने को मिलेंगी. स्कूल अब 03 जुलाई से दोबारा खुल सकेंगे. यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक में लिया गया.
राज्य के सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों को समर वेकेशन की संशोधित डेट्स का पालन करना जरूरी है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 02 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.
उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है. बच्चों को राहत देने और लू लगने की आशंका से बचाने के लिए यूपी सरकार ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. यह दूसरी बार है जब उत्तर प्रदेश ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाया है. स्कूल 15 जून को फिर से खुलने वाले थे, लेकिन इसकी डेट बढ़ाकर पहले 25 जून की गई और अब 02 जुलाई कर दी गई है.
आधिकारिक आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल दोबारा खोलने से पहले शौचालयों की पर्याप्त सफाई, पीने के पानी की सुविधा और छात्रों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके अलावा, यूपी सरकार के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि परिषद के तहत संचालित मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के संबंध में निर्णय लेने के लिए एक स्कूल प्रबंधन समिति को अधिकार होगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










