
यूपी में अखिलेश को फ्री हैंड रणनीति या मजबूरी? क्या कांग्रेस ने हरियाणा की हार से सबक ले लिया है
AajTak
यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा के लिए मैदान छोड़ दिया है. अखिलेश यादव को फ्री हैंड देने के पीछे कांग्रेस की रणनीति है या मजबूरी? क्या कांग्रेस ने हरियाणा की हार से सबक ले लिया है? जानिए.
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इन सीटों को लेकर विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में खींचतान चल रही थी. कांग्रेस ने पांच सीटों पर दावेदारी की थी वहीं सपा ने उसे दो सीटें ही ऑफर की थीं- गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट. ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस इन दो सीटों पर चुनाव लड़ने से इनकार कर सकती है और ऐसा ही हुआ.
ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने यूपी में अखिलेश यादव को फ्री हैंड दे दिया है. सपा प्रमुख ने खुद एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी कि सभी नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के सिंबल पर लड़ेंगे. सवाल है कि यूपी उपचुनाव में पांच सीटों की डिमांड पर अड़ी रही कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में अखिलेश को फ्री हैंड देने का फैसला क्यों किया? इसके पीछे वजह हरियाणा की हार का सबक ही है या कुछ और भी है? इसे चार पॉइंट में समझ सकते हैं.
1- हरियाणा का डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश
हरियाणा चुनाव से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की पहल की थी. हालांकि, गठबंधन आकार नहीं ले सका. बातचीत तो सपा के साथ भी चली लेकिन कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं छोड़ी. हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद सहयोगी दलों के नेताओं ने भी उसे आईना दिखाना शुरू कर दिया था. शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए थे तो वहीं अखिलेश यादव ने हरियाणा में कांग्रेस की हार को सबके लिए सबक बताया था.
हरियाणा में जिस तरह से कांग्रेस नेतृत्व की पहल के बावजूद राज्य इकाई ने आम आदमी पार्टी और सपा को दरकिनार किया, उसे लेकर सहयोगियों में नाराजगी थी. अब कांग्रेस का यूपी में अखिलेश यादव को फ्री हैंड देने के पीछे एक वजह हरियाणा की तरह एंटी बीजेपी वोट का बंटवारा न हो, ये भी है. एक वजह कम से कम तब नरमी बरत सहयोगियों को साधे रखने की रणनीति भी है, जब हरियाणा में उपेक्षा के जख्म हरे हैं.
2- 2027 चुनाव पर नजर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











