
यूपी भाजपा अध्यक्ष से मिले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, बोले- राजनीति में कुछ भी संभव है
Zee News
राजनीतिक जानकारों की मानें तो ओपी राजभर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं. उन्हें जहां फायदा होगा, वहां जाने से गुरेज नहीं करेंगे. अगर आगामी दिनों में वह एक बार फिर एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन जाएं तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं.
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व योगी सरकार में पूर्व मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार सुबह यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की. उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह भी मौजूद थे. यह मुलाकात करीब 1 घंटे चली. सूत्र बताते हैं कि दो दिन पहले ओपी राजभर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है इस मुलाकात को लेकर जब एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने ओपी राजभर से सवाल किया तो उन्होंने हंसते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया. लेकिन यह जोड़ना नहीं भूले कि राजनीति में कौन-कौन क्या कर रहा है, इसकी थाह समय-समय पर लेते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि दो बड़े नेता व्यक्तिगत मुलाकात भी कर सकते हैं. जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी मिल सकती हैं, जब मायावती और अखिलेश मिल सकते हैं तो राजनीति में कुछ भी संभव है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








