
यूपी बोर्ड के सिलेबस में जुड़ी सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी, पास करना होगा अनिवार्य
AajTak
UP Board Syllabus Change: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के तहत अब सिलेबस में विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी को शामिल कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं के स्टूडेंट्स अब सिलेबस में अनिवार्य रूप से 'वीर सावरकर' की जीवनी पढ़ेंगे.
UP Board Syllabus Change: यूपी बोर्ड के सिलेबस में अब एक नया और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के तहत अब सिलेबस में विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी को शामिल कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं के स्टूडेंट्स अब सिलेबस में अनिवार्य रूप से 'वीर सावरकर' की जीवनी पढ़ेंगे.
इतना ही नहीं, इस विषय में पास होना भी जरूरी होगा. सावरकर के अलावा 50 और महापुरुषों की जीवन गाथा को सिलेबस में शामिल किया गया है. बच्चे अब स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी भी पढ़ेंगे. अन्य महापुरुषों में महावीर जैन और पंडित मदन मोहन मालवीय भी शामिल हैं.
यूपी बोर्ड से पढ़ रहे स्कूली बच्चे अब अपने सिलेबस में अरविंद घोष, राजा राममोहन राय, सरोजनी नायडू और नाना साहब जैसे महापुरुषों की जीवनियां भी पढ़ेंगे. यह विषय सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य किया गया है. छात्र, छात्राओं को इस विषय में पास होना अनिवार्य होगा. हालांकि, 10वीं-12वीं की मार्कशीट में इसके नंबर नहीं जोड़े जाएंगे.
9वीं से 12वीं के सिलेबस में जुड़ेंगी जीवनियां सिलेबस में यह बदलाव कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए किया गया है. कुल 50 महापुरुषों की सूची तैयार की गई है जिसमें से प्रत्येक वर्ष कुछ की जीवनियां पढ़ाई जाएंगी. स्टूडेंट्स को इससे संबंधित परीक्षा में पास होना भी जरूरी होगा.
किस कक्षा में क्या पढ़ेंगे छात्र- कक्षा 9वीं में चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, गौतमबुद्ध, ज्योतिबा फुले, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस की जीवनी शामिल होगी.
- कक्षा 10वीं में महात्मा गांधी, मंगल पांडेय, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, खुदी राम बोस और स्वामी विवेकानंद शामिल होंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










