
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस तेज, सबसे आगे ओबीसी नेता अनूप गुप्ता
Zee News
स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में अब कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं. इस वजह से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो चुका है और 2 साल बाद लोकसभा चुनाव भी है. इसलिए ओबीसी मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए भाजपा ओबीसी चेहरा अनूप गुप्ता पर दांव लगाने के लिए विचार कर रही है.
लखनऊ: यूपी में योगी सरकार 2.O को बनने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. माना जा रहा है कि प्रदेश के महामंत्री अनूप गुप्ता के निर्विरोध एमएलसी बनने के बाद अब भाजपा ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है और अनूप गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है.
आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में अब कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं. इस वजह से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो चुका है. 2 साल बाद लोकसभा चुनाव भी हैं. इसलिए ओबीसी मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए भाजपा ओबीसी चेहरा अनूप गुप्ता पर दांव लगाने के लिए विचार कर रही है. ये चार ब्राह्मण नेता भी रेस में यूपी में पार्टी का इतिहास देखा जाए तो बीते 20 वर्ष के दौरान लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष की कमान ब्राह्मण के हाथ में ही रही है. नई सरकार में इस बार पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को जगह नहीं मिली. इसलिए इन दोनों नेताओं के नामों की चर्चा भी खूब है. इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि इन दोनों नेताओं के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










