
यूपी पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा'- मुठभेड़ में 3302 अपराधियों को लगी गोली, 146 मरे और कई हुए अपंग
Zee News
योगी सरकार के बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान यूपी में पुलिस और अपराधियों के बीच 8472 मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 3302 अपराधी गोली लगने के कारण घायल हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी हुई है.
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश एनकाउंटर्स (Encounters in Uttar Pradesh) को लेकर काफी चर्चा में रहा है. योगी सरकार के बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान यूपी में पुलिस और अपराधियों के बीच 8472 मुठभेड़ें हुई हैं (Encounters in Yogi Government), जिनमें 3302 अपराधी गोली लगने के कारण घायल हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी हुई है. यूपी पुलिस की गोली से कई अपराधी लंगड़े भी हो गए हैं. वहीं पुलिस के साथ एनकाउंटर में 146 अपराधियों की मौत हो चुकी है. अपराधियों को जान से मारना मकसद नहीं द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ये जानकारियां साझा की हैं. उनके मुताबिक मुठभेड़ में घायल अपराधियों की संख्या कहीं ज्यादा होना इस ओर इशारा करती है कि उन्हें जान से मारना पुलिस का मकसद नहीं होता. एडीजी एल/ओ प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस का पहला उद्देश्य अपराधी को गिरफ्तार करना होता है, न की उसे मारना.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










