
यूपी: नोएडा में दलित महिला से गैंगरेप, संतकबीरनगर में मदरसा शिक्षक ने बच्ची से किया बलात्कार
The Wire
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में यह घटना उस वक़्त हुई जब 55 वर्षीय दलित महिला घास काटने खेत में गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार है. राज्य के संतकबीरनगर ज़िले में सात वर्ष की बच्ची से बलात्कार का आरोपी मदरसा शिक्षक की भी पुलिस तलाश कर रही है.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में एक 55 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित तौर पर हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर विपक्षी दलों बसपा और कांग्रेस ने ना सिर्फ सरकार पर निशाना साधा है, बल्कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है. जिला गौतम बुद्ध नगर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की हुई घटना अति-दुःखद व अति-शर्मनाक। यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग। गौतम बुद्ध नगर में एक दलित महिला के साथ दरिंदो ने हथियार के बल पर गैंगरेप किया और जातिसूचक गालियां दी। दरिंदो को कानून का कोई भय नहीं है।
पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार (10 अक्टूबर) सुबह हुई इस घटना के संबंध में अभी तक सिर्फ एक आरोपी देवदत्त उर्फ देबू को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस ने एक अन्य वांछित आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. — Mayawati (@Mayawati) October 11, 2021 UP में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल हो चुका है। दलितों की जिंदगी हर पल मौत के मुहाने पर खड़ी है। निक्कमी सरकार तमाशबीन बनी बैठी है। @dgpup
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, ‘थाना जेवर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय दलित महिला के साथ रविवार को हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी देवदत्त उर्फ देवू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है.’ — Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 11, 2021
उन्होंने बताया, ‘पीड़िता रविवार सुबह करीब 9-10 बजे खेत में घास काटने गई थी. तभी उसके गांव के रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.’

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.




