
यूपी दिवस पर PM मोदी का भावुक पत्र, CM योगी ने जताया आभार, अमित शाह बोले- डबल इंजन से बना ब्रेक-थ्रू स्टेट
AajTak
यूपी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को विकास और विरासत का संगम बताया और अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम पुनर्विकास, महाकुंभ जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रदेश की शक्ति बताया. गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी को बीमारू से ब्रेकथ्रू स्टेट में बदलने का श्रेय डबल इंजन सरकार को दिया.
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की दिशा को लेकर संदेश दिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जहां विकास और विरासत एक साथ प्रगति कर रहे हैं. काशी से सांसद होने के नाते उनका यूपी से गहरा व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि यहीं की जनता ने उन्हें लोकसभा भेजा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी में कुछ खास है, जिसकी शक्ति और प्रतिभा ने पूरे देश के विकास को गति दी है. उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, काशी विश्वनाथ धाम पुनर्विकास, महाकुंभ और माघ मेले जैसे आयोजनों को प्रदेश की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बताया. साथ ही एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक गलियारों और रक्षा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को विकास की नई पहचान के रूप में उजागर किया.
राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से ब्रेकथ्रू स्टेट में बदल दिया है. कानून व्यवस्था में हुए सुधारों को उन्होंने ऐतिहासिक बताया, जिससे निवेश बढ़ा और विकास को मजबूत गति मिली. अमित शाह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP को दोबारा सत्ता सौंपने की अपील की, जिससे विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी.
यह भी पढ़ें: यूपी के स्थापना दिवस पर बधाइयों की बौछार, राजनाथ और CM योगी समेत कई नेताओं ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर रोजगार और युवा केंद्रित नई योजनाओं का भी परिचय दिया. उन्होंने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र’ योजना के तहत हर जिले में लगभग 100 एकड़ भूमि विकसित करने की घोषणा की. साथ ही ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ योजना भी शुरू की गई, जिससे स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






