
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा- बीजेपी की अगुवाई में शिक्षामित्रों का वेतन 3 गुना बढ़ा
ABP News
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी उतरौला के एक निजी होटल पहुंचे जहां उनका युवा नेता गौरव दुबे व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया.
बलरामपुर की सीमा से सटे जनपद सिद्धार्थनगर के कटान प्रभावित गांव का दौरा कर लौट रहे बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी उतरौला के एक निजी होटल पहुंचे. यहां उनका युवा नेता गौरव दुबे व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया. शिक्षा मंत्री ने मीडिया से भी रूबरू हुए और तीखे सवालों का सीधा जवाब दिया. मीडिया द्वारा शिक्षामित्रों के प्रश्न का जवाब देते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पूर्व की एसपी सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था. साथ ही जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी सरकार बनी तो हमारी सरकार में शिक्षामित्रों का वेतन 3 गुना बढ़ाकर 10 हजार कर दिया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












