
यूपी के बलरामपुर में बोलेरो और ट्रैक्टर में टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले (UP Balrampur) में बौद्ध परिपथ पर एक बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले (UP Balrampur) में बौद्ध परिपथ पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. यह घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव गंवरिया के पास बौद्ध सर्किट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्टः सुजीत

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











