
यूपी के डंडा धारी 'पहलवानों' की ड्यूटी खत्म, IPS ने बंदरों को भगाने के लिए अपनाई ये ट्रिक
AajTak
यूपी के आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा का एक फेसबुक पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हुआ है, जिसमें वह बंदरों को शर्बत पिलाते दिखे. उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि बंदर कभी किसी को बेवजह परेशान नहीं करते. आईपीएस के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आइये जानते हैं क्या है इस पोस्ट में खास...
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बंदरों का आतंक है. कुछ दिनों पहले ही बरेली में बंदरों ने मासूम को पिता की गोद से छीनकर नीचे फेंक दिया था. वहीं, बदायूं में बंदर से डरकर एक महिला छत से नीचे गिर गई थी. इसी बीच यूपी के चर्चित आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा ने बंदरों को काबू करने की अनोखी ट्रिक बताई जो देखते ही देखते वायरल हो गई.
उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के साथ दो फोटो शेयर किए हैं, जिनमें वह बंदरों को शर्बत पिलाते दिखे. उन्होंने फोटो शेयर करके उसके पीछे की कहानी को भी लिखा. दरअसल, इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बंदर कभी बेवजह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते. उनके साथ अच्छा व्यवहार करो तो वो भी आपके साथ अच्छा ही व्यवहार करेंगे.
आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने लिखा, ''पढ़ा था कि 93% कम्युनिकेशन नॉन वर्बल होता है, मतलब 93% बातें बिना कहे ही समझी जाती हैं.'' उन्होंने लिखा, ''यहां पीटीसी उन्नाव में बहुत सारे बंदर हैं. एक होमगार्ड की ड्यूटी डंडे के साथ सिर्फ बंदरों को भगाने के लिए लगाई जाती थी. मैंने पूछा क्यों, तो बताया गया बंदर बहुत बदमाश हैं. काट भी लेते हैं.''
पोस्ट में आगे लिखा, ''मैंने सबसे पहले डंडा धारी पहलवान की ड्यूटी खत्म की और बंदरों के साथ सहज होना शुरू हुआ. अब प्रतिदिन शाम को बंदरों का पूरा कुनबा आ जाता है. चैन से चने और केले खाता है और शांति से वापस चला जाता है. आज तक किसी बंदर ने कोई भी नुकसान नहीं किया. ना ही किसी को तकलीफ दी.''
आईपीएस ने लिखा, ''तस्वीरों में जो बंदर दिख रहा है वह इनका मुखिया है और सबसे तगड़ा है. अब वो मेरे पास सहज रूप से आकर बैठ जाता है और मैं समझ जाता हूं कि उसे क्या चाहिए. यहां मैं उसे शर्बत पिला रहा हूं और वह शांति से बैठकर पी रहा है.''
अंत में उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए लिखा, ''साहब प्यार से, सम्मान से किसी को एप्रोच की जाए को आपको सफलता जरूर मिलेगी. याद रखिये सम्मान बातों में नहीं निगाह में होता है.''

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











