
यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया समन
AajTak
कांग्रेस नेता वायनाड सांसद राहुल गांधी को शनिवार को यूपी के सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था. कोर्ट के आदेश के बाद भी शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदालत में हाजिर नहीं हुए. मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
उत्तर प्रदेश स्थित सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पेश हो सकते हैं. वायनाड सांसद राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस बाबत भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया है. मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था. मुकदमा दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है.
कांग्रेस नेता वायनाड सांसद राहुल गांधी को शनिवार को यूपी के सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था. कोर्ट के आदेश के बाद भी शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदालत में हाजिर नहीं हुए. मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. एमपी-एमएमए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा समन जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी 2024 की तिथि नियत की है.
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया है. मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था. मुकदमा दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है. अमित शाह मामले में राहुल गांधी को यूपी के कोर्ट में पेश होने का समन मिला है. एक वकील ने कहा कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक मामले में 6 जनवरी को तलब किया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. अदालत ने पहले राहुल गांधी को शनिवार को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन वह पेश नहीं हुए.
यह मामला 4 अगस्त, 2018 को भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय मिश्रा द्वारा दायर एक मुकदमे से सामने आया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. मिश्रा के वकील संतोष पांडे ने कहा कि सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने मामले में राहुल गांधी को 16 दिसंबर को तलब किया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. पांडे ने कहा कि 18 नवंबर को न्यायाधीश योगेश यादव ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया और अगली सुनवाई 27 नवंबर के लिए तय कर दी और गांधी को 16 दिसंबर को पेश होने के लिए बुलाया था. मिश्रा एक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हैं और हनुमानगंज के निवासी हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







