
यूपी का 'AK47 गैंग'... कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बच्चे को उठाने की धमकी, जानें पूरी कहानी
AajTak
कुशीनगर में एक कारोबारी के मोबाइल पर एक मैसेज आता है. जिसमें उसे जान से मारने और उसके बच्चे को अगवा करने की धमकी मिलती है. धमकी देने वाला खुद को 'AK-47 गैंग' का सदस्य बताता है और उस कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगता है.
AK-47 Gang Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से अचानक एक गैंग का नाम सामने आया है - ‘AK-47 गैंग’. इस गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई और दिनदहाड़े गोली मारने की धमकी भी दी गई. मोबाइल पर मैसेज भेजकर कारोबारी से कहा गया कि उसका बच्चा अगवा कर लिया जाएगा. कारोबारी का पूरा परिवार सहम गया, पुलिस की नींद उड़ गई, शहर के लोग दहशत में आ गए. लेकिन जब पुलिस ने धमकीभरे मैसेज भेजने वाले शातिर आरोपी पकड़ा, तो ‘AK-47 गैंग’ की पूरी हकीकत भी सामने आ गई. क्या ये एक संगठित गिरोह है या महज एक खौफ का नाम? जानें पूरी कहानी.
कारोबारी को मिले धमकीभरे मैसेज यूपी के कुशीनगर में एक कारोबारी के मोबाइल पर एक मैसेज आता है. जिसमें उसे जान से मारने और उसके बच्चे को अगवा करने की धमकी मिलती है. धमकी देने वाला खुद को 'AK-47 गैंग' का सदस्य बताता है और उस कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगता है. साथ ही मैसेज में लिखा होता है कि '24 घंटे में पैसा दो, नहीं तो चौराहे पर गोली मार दूंगा.'
डर के साए में कारोबारी का परिवार मैसेज मिलने के बाद कारोबारी के होश उड़ जाते हैं. ज्वेलरी कारोबार करने वाला वो शख्स बेहद खौफजदा हो जाता है. उसका दिल दहल जाता है. वो कारोबारी ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार खौफ के साए में जीने लगता है. इसके बाद ये मामला कुशीनगर पुलिस के पास पहुंचता है.
आरोपी की गिरफ्तारी जिला पुलिस हरकत में आती है. सर्विलांस की मदद लेती है. छानबीन करती है और नतीजा ये होता है कि कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है. लेकिन जब सच सामने आता है, तो पता चलता है कि जिस गैंग का नाम सुनकर पूरा शहर कांप उठा था, वह शायद असल में था ही नहीं!
एके47 गैंग की पूरी कहानी तो ऐसे में सवाल उठना लाजमी था कि आखिर कौन है ये 'AK-47 गैंग'? क्या वाकई उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई ऐसा गैंग मौजूद है या फिर यह महज एक डर फैलाने की चाल थी? आइए, जानते हैं पूरी कहानी.
एक ही दिन में 8 मैसेज कुशीनगर जिले के पडरौना इलाके के जाने-माने सर्राफा कारोबारी हैं अंशुमान बंका. अचानक उनके मोबाइल पर शनिवार सुबह एक बाद एक 8 धमकी भरे मैसेज आते हैं. मैसेज भेजने वाला खुद को ‘AK-47 गैंग’ का सदस्य बताता है. और फिर वो शख्स कारोबारी से एक दो नहीं बल्कि 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगता है. मैसेज में वो वह साफ-साफ कहता है कि अगर पैसे नहीं मिले तो दिनदहाड़े उसे गोली मार दी जाएगी और बेटे को स्कूल से उठा लिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











