
यूपी: कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रध्वज के ऊपर भाजपा का झंडा रखे जाने पर विवाद
The Wire
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 20 अगस्त की शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. रविवार को उनकी श्रद्धांजलि सभा में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भाजपा नेताओं द्वारा उनके शव पर राष्ट्रध्वज के ऊपर पार्टी का झंडा रखे जाने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है.
नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा की कुछ तस्वीरें विवादों में आ गई हैं. Is it ok to place party flag over Indian flag in New India? pic.twitter.com/UTkfsTwUzz Party above the Nation.Flag above the Tricolor.#BJP as usual : no regret, no repentance, no sorrow, no grief.#NationalFlag https://t.co/3bUSiDPJXF As one who had to fight a court case for four years merely for placing my hand on my heart during the singing of the National Anthem (rather than standing stiffly to attention),I think the nation should be told how the ruling party feels about this insult: https://t.co/F4nO2wKOOz रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई दिवंगत नेता कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा की तस्वीरों में उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रध्वज में लिपटा दिखाई दे रहा है लेकिन बाद में राष्ट्रीय ध्वज के लगभग आधे हिस्से को भाजपा पार्टी के झंडे से ढक दिया जाता है. — Srinivas BV (@srinivasiyc) August 22, 2021 — Ghanshyam Tiwari (@ghanshyamtiwari) August 22, 2021 — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 22, 2021 इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर राष्ट्रीय ध्वज से ढका हुआ है लेकिन बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उनके पार्थिव शरीर पर लिपटे राष्ट्रीय ध्वज को पार्टी के झंडे से लगभग आधा ढक देते हैं. वहीं, इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी थी, तब उनका पार्थिव शरीर सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ था.
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.




